कोरोना भारत , 24 घंटों में 28700 नए मामले आए
- Desh Ki Dharti
- Jul 13, 2020
- 2 min read

बीते 24 घंटे में कोरोना के देश में 28701 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 500 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8,78,254 पहुंच गया है। इनमें से 3,01,609 एक्टिव केस हैं और 5,53,471 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से होने वाली कुल मौत का आंकड़ा 23,174 हो गया है।
कर्नाटक सरकार के मंत्री सीटी रवि कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं उनकी पत्नी और स्टाफ के सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। सीटी रवि ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें किसी तरह के कोई लक्षण नहीं हैं और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।
देश में कोरोना के कुल मामले 8.5 लाख के पार जा चुके हैं। राहत की बात ये है कि इनमें 5.53 लाख इस वायरस से उबर चुके हैं। जिसके बाद देश में 3,02,466 लाख एक्टिव केस हैं। भारत में बढ़ते कोरोना के मामलों से ग्लोबल केस में भारत की शेयर 12 फीसदी तक बढ़ गया है। मतलब दुनिया के हर 100 में से 12 मरीज भारतीय हैं।
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,573 नये मामले सामने आए, जिससे महानगर में इसके मामलों की संख्या बढ़कर 1,12,494 हो गयी, जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,371 पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जुलाई में पहली बार लगातार दो दिनों तक राजधानी में संक्रमण के 2,000 से कम मामले सामने आए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 37 लोगों की मौत हुई है। बुलेटिन के मुताबिक अब तक कुल 89,968 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 19,155 मरीज उपचाराधीन हैं।
Comments