top of page

राजधानी जयपुर में अपराध का ग्राफ 88 प्रतिशत नीचे आया


ree

जयपुर,10 मई (हि.स.)। कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन में राजधानी जयपुर में अपराध का ग्राफ 88 प्रतिशत  घटा है। है। वहीं अप्रेल 2020 में अपराध पर लगे अंकुश से पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। अपराध का ग्राफ लगने से पुलिस टीम द्वारा अब लम्बित मामलों पर भी फोकस किया जा सकेगा। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अप्रेल 2020 में महज 307आपराधिक मामले जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में दर्ज हुए हैं। जबकि अप्रेल 2019 में यह आकड़ा 2623 था। महज 11.80 फीसदी मामले दर्ज हुए हैं। जयपुर शहर के  चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मौजूदगी और लोगों की घरों में रहने से अपराध पर अंकुश लगा है और इस अवधि में गंभीर अपराध तो नाममात्र के हुए। वहीं हत्या, अपहरण, लूट, बलात्कर जैसी घटनाओं का ग्राफ पिछले साल अप्रेल में बढ़ा था। उससे इस बार राहत मिली है। अप्रेल 2020 में हत्या का सिर्फ 1, जबकि लूट के 3, अपहरण के 7 और बलात्कार के 10 मामले सामने आए हैं। शहर में  86 चोरी व 28 नकबजनी की वारदात हुई हैं। 539 की तुलना में इस बार 45 वाहन ही चोरी हुए हैं। इसके अलावा अन्य आईपीसी की धाराओं में 171 मामले दर्ज हुए हैं। इधर लॉकडाउन से अपराध पर तो अंकुश लगा ही वहीं चोरी-नकबजनी की वारदात करने वाले कई गिरोह भी पकड़े हैं। लॉकडाउन की पालना में भी पुलिस ने कई कार्रवाई की हैं।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page