top of page

किया था प्रेम विवाह ,हुआ झगड़ा ,दोनों कुएं में कूद मर गए



ree

बैतूल, 26 मई । एक वर्ष पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपत्ति के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने खेत के कुएं में छलांग लगा दी। पत्नी को बचाने के लिए पति भी पीछे से दौड़ते आया और कुएं में कूद गया। दोनों की डूबने से मौत हो गई। मौके पर सांईखेड़ा थाना प्रभारी पुलिसबल के साथ पहुंचे। उन्होंने दोनों शव बाहर निकाले।


शुरुआती जांच मौत का करण पति और पत्नी में विवाद बताया गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर सोमवार शाम को विवाद हुआ और गुस्से में पत्नी ने कुएं में छलांग लगा दी। सांईखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बोथिया निवासी निकिता धुर्वे (19) और उसके पति अशोक (24) की कुएं में डूबने से मौत हो गई। साईखेड़ा टीआई रत्नाकर हिंगवे ने बताया दोनों ने एक वर्ष पहले ही प्रेम विवाह किया था। एक वर्ष में कई बार पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। अशोक पेशे से ड्राइवर और शराब का आदी था और उसकी पत्नी निकिता का स्वभाव भी गुस्सैल था। कई बार गुस्से में वह अपने मायके चली जाती थी। मामले में परिजन से जानकारी की गई, जिसमें यह बात सामने आई। दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट हो जाती थी।

खेत के झोपड़े से लगाई दौड़ और लगा दी कुएं में छलांगसोमवार को करीब एक से डेढ़ बजे के बीच निकिता और अशोक के बीच खेत की झोपड़ी में विवाद हुआ। जिसके बाद निकिता ने गुस्से में खेत के कुएं की ओर दौड़ लगा दी। निकिता के पीछे उसके पति अशोक ने भी दौड़ लगाई और कुएं में छलांग लगा दी। यह देख पास के खेत में मूंग को पानी दे रही निकिता की जेठानी ने दोनों की तलाश की तो वह नहीं मिले। निकिता की जेठानी गांव लौटी और पड़ोसियों को विवाद की जानकारी दी। तलाश करने पर दोनों के शव खेत के कुएं में तैरते हुए नजर आए। ग्रामीण ने तत्काल सांईखेड़ा थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचती, इसके पहले ही ग्रामीणों ने दोनों के शव कुएं से निकाल लिए थे।


Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page