सिसई में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या
- pradeep jain

- May 28, 2020
- 1 min read

गुमला, । सिसई थाना क्षेत्र के नगर समाइत
गांव में मंगलवार की रात छत पर सोये देवानंद गोप उर्फ भउवा (28) पिता बलराम नामकएक युवक की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। घटना के पीछे प्रेम प्रसंगका मामला बताया जा रहा है।
प्राप्तजानकारी के अनुसार बीती रात अपने घर के छत पर सोया हुआ था। इसी दौरान दो युवक बांसकी सीढ़ी से चढ़ते हुए छत पर पहुंचे और देवानंद गोप उर्फ भउवा पर तेज धारदार
हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल देवानंद खूद को बचाने केलिए चिल्ला भी रहा था। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पिता बलराम गोप,मां
दिलमुनी देवी व बहन रेखा कुमारी छत पर गयें तो देखा कि देवानंद गंभीर रूप से जख्मीहालत में है।
उसने बताया कि दो लड़कों ने उस पर हमला किया था और हमला करने के बादभाग गयें। रात करीब तीन बजे देवानंद गोप उर्फ भउवा को सिसई के रेफरल अस्पताल लायागया। जहां उसने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार देवानंद गोप उर्फभउवा का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक बाल-बच्चेदार शादीशुदा महिला से चल रहा था। सोमवार को उक्त महिला के साथ किसी बात को लेकर देवानंद का झगड़ा भी हुआ था। झगड़े
में महिला के पैर में चोट भी आई थी। उस समय महिला और उसके दो बेटों ने देवानंद
उर्फ भउवा को जान मारने की धमकी भी दी थी। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सिसई के
थाना प्रभारी एस.एन.मंडल गांव पहुंचे और वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की।























































































Comments