दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से छूटते ही पीडिता की मां की कर दी हत्या
- pradeep jain

- May 21, 2020
- 2 min read

बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले के लाखेरी थाना क्षेत्र के महावीरपुरा क्षेत्र में बलात्कार पॉस्को के आरोपी युवक ने गुरुवार को जेल से छूटते ही पीड़िता के घर पहुंच कर चाकू से हमला कर पीड़िता की मां, भाई और छोटी बहन पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें पीड़िता की मां की मौत (murder) हो गई है। जानकारी लगने के बाद एसपी शिवराज मीणा भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। हांलाकि पुलिस ने आरोपी युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया है।
लाखेरी थाना क्षेत्र के महावीरपुरा में आरोपी इंदरगढ़ मोहनपुरा निवासी मुकेश रेगर 25 वर्षीय ने घर में घुसकर घर में सो रही मृतक महिला और उसके पुत्र-पुत्री की आंखों में एकदम मिर्ची डालकर चाकू से हमला कर दिया। चाकुओं के घाव मृतक महिला के शरीर में लगे है। साथ ही मृतक महिला के पुत्र सुनील 22 वर्षीय और 15 वर्षीय पुत्री करिश्मा के भी चाकू लगने से घायल हुए हैं। तीनों घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पीड़िता की मां बेबी बाई 45 वर्षीय पत्नी फूलचंद रेगर को गंभीर स्थिति में उपचार शुरू किया गया जिसकी कुछ देर बाद ही उपचार के दोरान मौत हो गई।
घायल पुत्र सुनील
महिला कि मोत कान के निकट लगे चाकु के गहरे घाव से बहे अधिक रक्त के कारण हुई है। वारदात कि जानकारी लगते ही पुलिस उपाधिक्षक घनश्याम वर्मा, थानाधिकारी सुरेश गुर्जर मय जाप्ते के मोके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना कर, मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। मृतक महिला के शव का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनो के सुपुर्द कर दिया है। हत्या व जानलेवा हमले के आरोपी मुकेश को भी हिरासत में ले लिया है।
आरोपी मुकेश रेगर
ज्ञात रहे आरोपी मुकेश पर मृतक की पुत्री द्वारा धारा 376 व पोस्को एक्ट की धाराओं में दर्ज मामले में पिछले दिनों पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। आरोपी आज ही जमानत पर छुटा था। जेल से रिहा होते ही आरोपी ने पीडिता के घर पहुंच कर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अनुसंधान में जुटी है।























































































Comments