फौजी ने शादी का झांसा देकर किया महिला से दुष्कर्म
- Rajesh Jain
- Jun 5, 2020
- 1 min read

जयपुर 05 जून । झोटवाड़ा थाना इलाके में एक फौजी द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर करीब छह साल से देहशोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि मूलतया नीमकाथाना निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि उसकी पूर्व में शादी हो चुकी थी। 2014 में गांव के ही रहने वाले महेंद्र सैनी ने शादी का झांसा दिया और अपने साथ इलाके स्थित ओम शिव कॉलोनी में लेकर आ गया। महेंद्र आर्मी में है जोकि छुट्टियों पर यहां आता जाता था। पीड़िता का आरोप है कि महेंद्र 2014 से देहशोषण करता आ रहा है और अब कुछ दिन पहले उसने शादी करने से साफ़ इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।























































































Comments