दिल्ली में कोरोना के मामले 6000 के पार
- pradeep jain

- May 9, 2020
- 1 min read

नई दिल्ली, 08 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वैश्विक महामारी कोविड-19 से पिछले 24 घंटे में दो और मौत हुई है। इस तरह कुल मौत का आकड़ा बढ़कर 68 हो गया है। वहीं शुक्रवार को कोरोना के 338 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या 6318 हो गई है। जबकि 24 घंटे में 89 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं अब तक कुल 2020 लोग ठीक हुए हैं।
दिल्ली सरकार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 6318 हो गई है। अब तक के 6318 मामलों में 2020 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 68 लोगों की मौत हुई है। 4230 अभी एक्टिव केस हैं।























































































Comments