top of page

धोनी के ट्रैक्टर को देखकर आनंद महिंद्रा ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन


कोरोना वायरस की वजह से सभी क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं। आईपीएल 2020 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है। इसी साल अक्टूबर में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। लॉकाडउन के दौरान सभी क्रिकेटर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं और साथ ही वर्कआउट पर काफी ध्यान दे रहे हैं। धोनी पर रांची में अपने फार्महाउस में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने फार्म हाउस में खेती के लिए एक ट्रैक्टर खरीदा है। धोनी के ट्रैक्टर खरीदने पर आनंद महिंद्रा ने अपना रिएक्शन देते हुए उन्हें एक सही फैसला करने वाला बताया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने आधिकारिक टि्वटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो में धोनी एक ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे थे। धोनी ने यही ट्रैक्टर खरीदा है और इसके पीछे एक खास वजह भी है। उन्होंने ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए यह ट्रैक्टर खरीदा है।

Kommentare


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page