उदयपुर के व्यक्ति की कोरोना से दुबई में मौत
- pradeep jain

- May 16, 2020
- 1 min read

उदयपुर, । दुबई में रहने वाले उदयपुर के बंशीलाल कलाल की कोरोना से मौत हो गई है। वे वहां चार दिन से अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार सुबह दुबई में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण अस्पताल की व्यवस्थाओं के अनुसार ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके भानजे मनीष कलाल ने बताया कि मूलत: पहाड़ा थाना खेरवाड़ा निवासी बंशीलाल पुत्र हीरालाल कलाल की उम्र 45 वर्ष की थी। उनका मकान उदयपुर शहर के सेक्टर-14 में एल-ब्लॉक में है। उनके पत्नी-बेटी यहीं रहते हैं। वे दुबई में पार्टनरशिप में रेस्टोरेंट चलाते थे। उनके पार्टनर से मिली जानकारी के अनुसार उनके रेस्टोरेंट में पहले चार लोगों को बुखार आया था, लेकिन वे ठीक हो गए। इसके बाद बंशीलाल को कुछ दिन पहले बुखार आया, वे अस्पताल गए तो वहां से सामान्य दवाएं देकर उन्हें घर भेज दिया गया। करीब पांच दिन पहले उन्हें जुकाम-खांसी-बुखार की ज्यादा शिकायत हुई और वे अस्पताल गए तो उन्हें भर्ती कर लिया गया। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें भर्ती रखा गया और शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। शुक्रवार होने के कारण उनका अंतिम संस्कार नहीं हुआ।























































































Comments