top of page

सांसे हो रही कम,मिलकर पेड़ लगाएं हम:श्रम मंत्री जूली


ree

अलवर।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में श्रम राज्य मंत्री श्री टीकाराम जूली ने शुक्रवार को गांव काठूवास में परिवार के साथ तुलसी का पौधा लगाकर पौधारोपण किया। श्रम मंत्री जूली ने कहा कि लगातार हो रही वृक्षों की कटाई से मानव जीवन प्रभावित हुआ है। हम सभी मिलकर प्रण लें कि अपने घर-आंगन में एक पेड़ जरूर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि पृथ्वी का बढ़ता तापमान और प्रदूषण मानव जीवन के साथ-साथ सभी जीवों के लिए भी बड़ा ख़तरा बनता जा रहा है। जिसके कारण विभिन्न दुर्लभ प्रजातियोंं वाले जीव-जन्तु विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गए हैं। जबकि मानव को भी अब सांस लेने के लिए शुद्ध वायु की कमी महसूस होने लगी है। जिसके चलते लोगों को कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रम राज्य मंत्री ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखना हर एक मनुष्य का नैतिक दायित्व है। इसलिए पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया जाना चाहिए।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page