नयागांव फोरलेन पुलिया के नीचे फांसी पर लटका मिला मजदूर का शव
- anwar hassan

- Jun 25, 2020
- 1 min read

कोटा, 24 जून (हि.स.)। लॉकडाउन के बाद आर्थिक तंगी, बेरोजगारी व मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या के मामले लगातार बढऩे लगे है। कोटा जिले में अप्रेल के बाद से अब तक 50 से ज्यादा लोगों ने निराश होकर आत्महत्या कर चुके है। बुधवार को आरके पुरम थाना क्षेत्र के नयागांव फोरलेन पुलिया के नीचे एक मजदूर का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। आरकेपुरम थाना एएसआई बाबूलाल मीणा ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे नयागांव फोरलेन पुलिया के नीचे एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी। जिसपर थाना पुलिस मौके पर पहुची तो यहां पुलिया के नीचे कील से एक रस्सी बंधी हुई थी जिसपर एक व्यक्ति का फांसी पर लटका हुआ मिला। व्यक्ति के मौत की सूचना से आस पास लीगो की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान रोजड़ी निवासी प्राणमण्डल (60) पुत्र पूर्वपत मंडल के रूप में हुई। घटना स्थल पर किसी प्रकार का सुसाइड नोट नही मिला। लोगों से पूछताछ में पता चला की म्रतक व्यक्ति मजदूरी का कार्य करता था जो आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। प्रथम दृष्टया आर्थिक तंगी से तंग आकर बुजुर्ग द्वारा सुसाइड करना सामने आ रहा है। मृतक व्यक्ति के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।























































































Comments