top of page

गलवान घाटी भिड़ंत भारतीय सैनिकों ने अट्ठारह चीनी सैनिकों की गर्दने तोड़ दी थी जानिए पूरी घटना


ree

गलवान घाटी में बीती 15 जून को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस झड़प में चीन के भी 40 से ज्यादा जवानों के मरने की खबर थी। हालांकि चीन सरकार ने इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आयी है कि भारतीय जवानों ने चीनी सेना के खिलाफ घातक तरीके से काउंटर अटैक किया था। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने चीन के 18 सैनिकों को गर्दन तोड़कर ही मार डाला था। वहीं कई चीनी सैनिकों के चेहरे पत्थर से कूच दिए थे, जिससे उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था।


डेक्कन क्रॉनिकल अखबार ने विभिन्न सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि झड़प के बाद जगह जगह चीनी सैनिकों के शव पड़े थे। दोनों तरफ के सैनिकों के बीच झड़प के दौरान पत्थर, लाठी-रॉड और हाथों से लड़ाई हुई। पहले दोनों तरफ से तीखी बहस चल रही थी लेकिन जैसे ही चीनी सैनिकों ने 16 बिहार रेजीमेंट के कमांडिंग अफसर कर्नल संतोष बाबू पर हमला किया, सेना के जवान चीनी सैनिकों पर टूट पड़े।


भारतीय सैनिकों के हमले में 18 चीनी सैनिक तो गर्दन की हड्डी टूटने से ही मरे। कई चीनी सैनिकों के शवों की पहचान भी नहीं हो पा रही थी क्योंकि भारतीय सैनिकों ने उन्हें पत्थर से बुरी तरह से कुचल दिया था। झड़प के दौरान चीनी सैनिकों के पास जो लाठी-रॉड या चाकू थे, भारतीय सैनिकों ने उन्हें छीनकर उनसे चीनी सैनिकों को ही ढेर कर दिया।


बताया जा रहा है कि उस दिन शाम में भारतीय सेना की 3 इंफेंट्री डिवीजन कमांडर और उनके चीनी समकक्ष के बीच सीमा विवाद को लेकर बातचीत हुई थी। जिसमें PP14 इलाके से चीन की पोस्ट हटाने पर सहमति बनी। इसके बाद भारतीय सुरक्षा बलों, जिनमें 16 बिहार रेजीमेंट भी शामिल थी, उन्हें कहा गया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पोस्ट उक्त जगह से हट गई है या नहीं। इसके लिए एक पेट्रोल पार्टी भेजी गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से यह खबर आयी है।


खबर के अनुसार, पोस्ट पर 10-12 चीनी सैनिक मौजूद थे और उन्हें भारतीय सैनिकों ने पोस्ट हटाने को कहा लेकिन चीनी सैनिकों ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद 16 बिहार के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू के नेतृत्व में करीब 50 जवान पोस्ट पर गए।


इसी दौरान जब भारतीय सेना की पेट्रोलिंग पार्टी वापस लौटी चीनी सैनिकों ने अपनी अन्य पोस्ट को इसकी खबर कर दी। जिसके बाद करीब 300-350 चीनी सैनिक वहां पहुंच गए। जैसे ही भारतीय जवान मौके पर पहुंचे और चीनी सैनिकों से पोस्ट हटाने को कहा तो दोनों तरफ के सैनिकों के बीच तीखी बहस हो गई। जिसने बाद में हिंसक झड़प का रुप ले लिया। सैनिकों के बीच करीब 3 घंटे तक खूनी झड़प हुई थी।


Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page