साधना पर्व गुप्त नवरात्रि शुरू, आठ दिन चलेंगे
- anwar hassan

- Jun 23, 2020
- 1 min read

, मां दुर्गा की नौ दिवसीय गुप्त साधना का सबसे बड़ा पर्व आषाढ़ गुप्त नवरात्र सोमवार से शुरू हो गए। इस बार षष्ठी तिथि का क्षय होने से नवरात्रि आठ दिन की ही होगी। गुप्त नवरात्रि में 23 जून को पुष्य नक्षत्र व 28 जून को अमृतसिद्ध योग भी बन रहा है। ऐसा माना जाता है गुप्त नवरात्रि में की गई मंत्र साधना कभी भी निष्फल नहीं जाती। इस बार आषाढ़ शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्र 29 जून तक रहेंगे। चैत्र नवरात्र में कोरोना के चलते लॉकडाउन में अपनी कुलदेवी की पूजा उपासना नहीं कर सके वो गुप्त नवरात्र में पूजा कर सकते हैं। वर्ष में 4 बार नवरात्रा आते है। दो बार गुप्त नवरात्रि और दो बार प्रकट नवरात्र आते हैं। गुप्त नवरात्र विशेषकर तांत्रिक क्रियाएं, शक्ति साधना, महाकाल आदि से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है। इस दौरान देवी भगवती के साधक बेहद कड़े नियम के साथ व्रत और साधना करते हैं। इनमें विशेष तरह की इच्छा पूर्ति तथा सिद्धि प्राप्ति के लिए पूजा-अनुष्ठान किए जाते हैं।























































































Comments