top of page

काट रहे थे हरा पेड़, कर्मचारी पहुंचे तो भाग छुटे लक्कड़हारे


ree

रीछवा 23 मई। कस्बे में स्टेट हाईवे-89 कोटा भोपाल मार्ग पर पेट्रोल पम्प के सामने शनिवार को एक खेत में हरा पेड़ काटा जा रहा रहा था। यहां खेत की मेड़ पर स्थित महुए के करीब एक शताब्दी पुराने पेड़ को आनन फानन में इलेक्ट्रॉनिक मशीनों से आधा काटा जा चुका था। तभी मुखबीर की सूचना पर पुलिस, वन विभाग व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जिनको देखकर बिना अनुमति के पेड़ काटने वाले मजदूर लोग औजार लेकर मौके से भाग गए। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी मोहनलाल, पुलिस हैडकांस्टेबल शंभूलाल गुर्जर, काँस्टेबल सुनील कुमार व अन्य कर्मचारियों ने काटी गई गीली लकड़ी को सील कर दिया। वहीं हरा पेड़ काटने वाले अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page