सबसे खराब स्थिति के लिए भी देश तैयार: हर्षवर्धन
- anwar hassan

- May 9, 2020
- 1 min read

देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन पूरी दुनिया को घुटने पर लाने वाला यह वायरस शायद भारत में उतना भयावह न हो। अमेरिका, इटली, स्पेन, फ्रांस जैसे विकसित देशों में कोरोना से अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, भारत में स्थिति उस स्तर तक नहीं पहुंचेगी। केंद्र सरकार तो फिलहाल यही कह रही ।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार ने पूरे देश को बुरे से बुरे हालात के लिए तैयार किया है। उन्होंने कहा कि हम अपने देश में कई अन्य विकसित देशों की तरह बहुत खराब स्थिति का अनुमान नहीं लगा रहे हैं। भारत में उस तरह की स्थिति बनती नहीं दिख रही है।























































































Comments