top of page

46.9 डिग्री तापमान के साथ गंगानगर सबसे गर्म, चूरू में 46.6, जयपुर में 44.1, कोटा में 45.0


ree

श्रीगंगानगर के पास एक खेत में गर्मी से बचने को पेड़ के नीचे जमा नीलगाय। भीषण गर्मी से इनसान और जानवर परेशान हैं।

  • धौलपुर में अंधड़ और भरतपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी गर्मी से नहीं दिला पाई राहत, उमस बढ़ी

  • शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आंधी एवं बूंदाबांदी हो सकती है

जयपुर. राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। नौपता के चौथे दिन गुरुवार को चूरू को पछाड़कर गंगानगर 46.9 डिग्री तापमान के साथ पहले स्थान पर आ गया। चूरू में तापमान करीब तीन डिग्री की गिरावट के साथ 46.6 डिग्री रहा। चूरू के तापमान में गिरावट के साथ गुरुवार को प्रदेश में दूसरे नंबर पर लुढ़क गया, जबकि सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर का दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में 46.9, अजमेर में 41.1, जयपुर में 44.1, कोटा में 45.0, बाड़मेर में 44.3, जैसलमेर में 45.4, जोधपुर में 42.3, बीकानेर में 45.2 डिग्री सैल्सियस रहा।

वहीं कोटा में लगातार चौथे दिन प्रदेश की सबसे गर्म रात रही। वहीं धौलपुर और भरतपुर सहित कुछ स्थानों पर दोपहर बाद मौसम पलटा। धौलपुर के सैंपऊ में आंधी से मां-बेटे सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं भरतपुर में बूंदाबांदी हुई।  

कुछ स्थानों पर रात के पारे में गिरावट आई है। कोटा में तापमान में न के बराबर कमी आई। यहां तापमान 33.9 से घटकर बीती रात 33.7 डिगी पर रहा। जयपुर में बीती रात पारा करीब डेढ़ डिग्री की गिरावट के साथ 32.0 डिग्री पर आ गया। माउंटआबू में तापमान 20.0 डिग्री से बढ़कर 20.2 डिग्री पर आ गया। बीती रात अजमेर, जयपुर, कोटा, सवाईमाधोपुर, बूंदी, फलौदी, बीकानेर, चूरू और गंगानगर का तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा।  


चूरू में भीषण गर्मी-लू के साथ उमस ने किया परेशान हवा चलने से तापमान में 24 घंटे में गिरावट जरूर हुई, लेकिन गर्मी और लू से राहत नहीं मिली है। गुरुवार को चूरू में अधिकतम 46.6 और न्यूनतम तापमान 32.7 डिग्री रहा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, वहीं न्यूनतम 2.6 डिग्री बढ़ गया। रात के तापमान के बढ़ने से उमस बढ़ गई, जिससे लोग बेहाल रहे। शेखावाटी में गुरुवार को भी दिनभर मौसम के मिजाज बदले रहे। इलाके में सुबह से ही हवा का दबाव रहा। नमी बढ़ने से तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सीकर जिले के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर अधिकतम 43.8 न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को फतेहपुर में अधिकतम 45.2 व न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री रहा।


आगे क्या-आज आंधी-बूंदाबांदी की संभावना जयपुर मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण के 29 मई को पश्चिमी राजस्थान में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आंधी एवं बूंदाबांदी आ सकती है। दिन के तापमान में और गिरावट होगी। इस बीच सादुलपुर में गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। इससे पहले बुधवार रात चूरू, सादुलपुर सहित कई इलाकों में हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।

शेखावाटी में गुरुवार को भी दिनभर मौसम के मिजाज बदले रहे। इलाके में सुबह से ही हवा का दबाव रहा। नमी बढ़ने से तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सीकर जिले के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर अधिकतम 43.8 न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को फतेहपुर में अधिकतम 45.2 व न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री रहा। 

ree

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page