top of page

कोरोना देश में LIVE / 1 लाख 18 हजार 660 केस: 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण


ree
  • महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली और राजस्थान में 86 हजार से ज्यादा मरीज हैं

  • महाराष्ट्र में 61% मामले अकेले मुंबई में, देश के कुल संक्रमितों में 22% मरीज मुंबई के

  • कल देश में 6025 मरीज बढ़े, यह एक दिन में संक्रमितों का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 18 हजार 660 हो गई है। संक्रमण 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला है। इनमें से सबसे ज्यादा प्रभावित 5 राज्यों में ही 86 हजार से ज्यादा, यानी 73% मरीज हैं। अकेले महाराष्ट्र में 41 हजार 642 संक्रमित हैं। इनमें से मुंबई में अब तक 25 हजार 500 केस आ चुके हैं। महाराष्ट्र के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीज 61% हैं। देश के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीजों की हिस्सेदारी 22% है। 

शुक्रवार को आंध्रप्रदेश में 62, राजस्थान में 54, उत्तरप्रदेश में 6, झारखंड में 5, छत्तीसगढ़ में 4 मरीज मिले। इनके अलावा 217 मरीज और हैं, लेकिन वे किस राज्य से हैं इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 18 हजार 447 संक्रमित हैं। इसमें से 66 हजार 330 का इलाज चल रहा है, 45 हजार 299 ठीक हुए हैं और 3583 की मौत हुई है। 

ree

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 5981: राज्य के सभी जिलों में 1391 फीवर क्लीनिक शुरू कर दिए गए हैं। इनमें अभी तक 42 हजार से अधिक लोग जांच करा चुके हैं। 30 हजार से अधिक लोगों को ‘होम आइसोलेशन’ में रहने की सलाह दी गई और 6050 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं। टेस्ट किए गए व्यक्तियों में से 2 हजार 959 व्यक्तियों को कोविड केयर अस्पताल में भिजवाया गया है।

  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 41642: राज्य के कुल संक्रमितों में से मुंबई में 25 हजार 500 केस हैं। महाराष्ट्र के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीज 61% हैं। देश के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीजों की हिस्सेदारी 22% है। कोरोना से राज्य में 64 और मौतें हुई हैं। इनमें 41 मरीजों की जान मुंबई में गई। वायरस से अब तक मुंबई में सबसे ज्यादा 882 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में कुल 1,454 लोगों की मौत हुई है।

  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 5521: यहां शुक्रवार को संक्रमण के 6 मामले आए। इनमें 5 केस लखनऊ से हैं। अच्छी खबर यह है कि संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक बनी हुई है। अभी यहां 2173 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 3204 ठीक हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से 138 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • राजस्थान, संक्रमित- 6281: यहां शुक्रवार सुबह कोरोना के 54 नए मामले सामने आए। इनमें कोटा में 17, डूंगरपुर में 14, जयपुर में 13, झुंझुनू में 6, अजमेर में 2, दौसा और बीकानेर में 1-1 संक्रमित सामने आया। इसके साथ कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 6281 पहुंच गया। वहीं, पाली में एक व्यक्ति की मौत भी हुई। राज्य में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 152 पहुंच गया है।

  • दिल्ली, संक्रमित- 11659: यहां गुरुवार को 571 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 375 ठीक हुए हैं। सीआरपीएफ में 9 जवान संक्रमिल मिले और एक सब इंस्पेक्टर की मौत हुई। यहां कुल संक्रमितों में से 5898 का इलाज चल रहा है, जबकि 5667 मरीज ठीक हो चुके हैं।

  • बिहार, संक्रमित- 1987: राज्य में कुल संक्रमितों में से एक हजार से ज्यादा प्रवासी मजदूर हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 211 मरीजों की पुष्टि हुई है। किसी एक दिन में ऐसा पहली बार हुआ है जब मरीजों का आंकड़ा 200 के पार पहुंचा हो।


Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page