top of page

कोरोना देश में LIVE /596 नए केस मिले: केजरीवाल को बुखार और गले में खराश, कोरोना टेस्ट कराएंगे


ree
  • देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 10 हजार 884 मरीज बढ़े, लेकिन एक्टिव केस में 5432 की बढ़ोतरी

  • देश में कोरोना से अब तक 7207 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3060 की जान गई

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुखार और गले में इन्फेक्शन है। वे अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे। कल ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उधर, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 58 हजार 82 हो गई है। रविवार को रिकॉर्ड 10 हजार 884 केस बढ़े। एक दिन पहले ही शनिवार को 10 हजार 408 मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में 3 हजार 7 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 85 हजार 975 हो गई है। इस मामले में यह चीन से आगे निकल गया है। वहां 83 हजार 43 केस आए हैं। 

ree

75 दिन बाद खुले धार्मिक स्थल लॉकडाउन के पहले फेज में 24 मार्च से बंद किए गए धार्मिक स्थल देशभर में आज से खोल दिए गए। दिल्ली में चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर और कालका जी मंदिर में सुबह भक्तों ने प्रार्थना की। उधर, लखनऊ में ईदगाह मस्जिद में भी नमाज पढ़ी गई। इन स्थानों पर केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। 

अपडेट्स...

  • दिल्ली में पीआईबी अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, नेशनल मीडिया सेंटर सैनिटाइजेशन के लिए सोमवार को बंद रहेगा।

  • महाराष्ट्र की 60 जेलों से 11 हजार कैदियों को इमरजेंसी पेरोल पर छोड़ने का फैसला किया गया है। 9671 कैदी पहले छोड़े गए थे। राज्य की जेलों में 38 हजार कैदी हैं।

  • तमिलनाडु मरीजों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर है। यहां 31 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मिल चुके हैं। रविवार को रिकॉर्ड 1515 मरीज मिले। यहां 86% मरीजों में कोरोना के लक्षण नजर नहीं आए। 

5 राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश: यहां रविवार को कोरोना के 173 मरीज मिले और 13 लोगों की जान गई। भोपाल में 39, इंदौर में 27, ग्वालियर में 12, खरगोन और मुरैना में 10-10 संक्रमित बढ़े। राज्य में कुल 9401 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 8 जून से देश के मठ, मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर और गुरुद्वारे खुलने जा रहे हैं, लेकिन भोपाल में कोई भी धार्मिक स्थल नहीं खोला जाएगा।

  • उत्तरप्रदेश: यहां रविवार को 433 नए मरीज सामने आए और 7 लोगों ने दम तोड़ा।गाजियाबाद में 46, बुलंदशहर में 37, मुजफ्फरनगर में 21, मेरठ और कानपुर में 18-18, आगरा और गौतमबुद्धनगर में 17-17, बागपत में 16 और अलीगढ़ में 15 संक्रमित बढ़े। प्रदेश में अब तक 10 हजार 536 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 4076 एक्टिव केस हैं।

  • महाराष्ट्र: यहां रविवार को रिकॉर्ड 3007 मरीज मिले। एक टीवी पत्रकार समेत 91 लोगों ने दम तोड़ा। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3060 हो गई। अब 85 हजार 975 संक्रमित हैं। इनमें से 43 हजार 601 एक्टिव केस हैं। राज्य में 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले और 30 की मौत हुई है।

  • राजस्थान: प्रदेश में रविवार को 262 नए कोरोना संक्रमित मिले और 9 ने दम तोड़ा। जोधपुर में 81, भरतपुर में 63, जयपुर में 38, सीकर में 11, नागौर में 9 और टोंक में 6 मरीज बढ़े। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार 599 पर पहुंच गया। इनमें से 2606 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 240 लोगों की जान गई है।

  • बिहार: यहां रविवार को 239 पॉजिटिव मरीज सामने आए और एक की मौत हुई। सुपौल में 36, मुजफ्फरपुर में 30, पश्चिमी चंपारण में 19, समस्‍तीपुर और मुंगेर में 15-15 जबकि सीतामढ़ी में 10 मरीज बढ़े। प्रदेश में कुल 5070 संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से 2635 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 30 लोगों की जान गई।


Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page