top of page

कोरोना , पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 29 हजार से अधिक मामले सामने आए

भारत में लॉकडाउन खुलने के साथ ही कोरोनावायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा 29 हजार 429 नए मामले सामने आए। वहीं, 582 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में बुधवार तक संक्रमितों की संख्या 9 लाख 36 हजार 181 पर पहुंच गई। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 24 हजार 309 हो गई है। देश में कोरोना के 3 लाख 19 हजार 840 एक्टिव केस हैं।

देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 2 लाख 67 हजार पर पहुंच गई है। वहीं, 24 घंटे में 213 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 10,695 हो गई है। देश के कुल मौतों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।


संक्रमित राज्यों में दूसरा नंबर तमिलनाडु का है, जहां एक दिन में 4526 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 1 लाख 47 हजार 324 हो गया है। तीसरे नंबर पर 1 लाख 15 हजार 140 केसों के साथ दिल्ली है। हालांकि, अगर तमिलनाडु और दूसरे राज्यों में मौत की तुलना की जाए, तो तमिलनाडु के हालात काफी बेहतर हैं। चौथे नंबर पर गुजरात की 2070 और तीसरे नंबर पर दिल्ली में 3446 मौतों के मुकाबले तमिलनाडु में 2099 लोगों की जान गई है।

Commentaires


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page