top of page

देश में आज भी रेकार्ड संख्या में नए कोरोना पॉजिटिव


ree

देश में कोरोना संक्रमण के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। 24 घंटे में रिकॉर्ड 6977 ताजा केस आए, जबकि इस महामारी ने 154 लोगों की जान ले ली। सोमवार सुबह नौ बजे के आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल देश में 1,38,845 कोरोना केस हैं, जिनमें 77103 एक्टिव हैं और 57720 सही/डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। कोरोना से देश में अभी तक कुल 4021 मौते हुई हैं।देश में ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद सोमवार से देश में घरेलू हवाई सेवा की भी शुरुआत हो रही है। देश में अन्य राज्यों की तरफ से सहमति के साथ ही महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बंगाल और आंध्र प्रदेश ने घरेलू उड़ान सेवा करने को लेकर अनिच्छा व्यक्त की थी। हालांकि, महाराष्ट्र अब हवाई सेवा शुरू करने को लेकर तैयार हो गया है। वहीं, बंगाल और आंध्र प्रदेश फिलहाल तैयार नहीं हैं। विमान सेवाओं की शुरुआत को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में घरेलू उड़ान सेवा 28 मई से शुरू होगी। वहीं आंध्र प्रदेश में 26 मई से घरेलू उड़ान सेवाओं का परिचालन शुरू किया जाएगा। इसके अलावा शेष देश में सोमवार से घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू हो जाएंगी। वहीं, ,सोमवार से मुंबई से भी सीमित उड़ानों का संचालन किया जाएगा। इससे पहले महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना संक्रमण के 3000 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 50 हजार को पार कर गया। महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 3041 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 50,231 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में नए मामलों की यह संख्या किसी एक दिन का उच्चतम स्तर है। अधिकारी ने बताया कि महामारी के कारण 58 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1635 हो गई है। भारत में के साथ-साथ राजधानी दिल्ली में भी कोरोनावायरस पीड़ितों की संख्या में इजाफा जारी है। राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 508 नए केस सामने आए हैं, जबकि 30 की मौत हुई है। इसी के साथ अब यहां संक्रमितों की संख्या 13,418 हो गई है। वहीं, कुल 261 की जान गई है। दिल्ली में फिलहाल 6 हजार से ज्यादा लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके है।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page