भारत में कोरोना मामलों ने रफ्तार पकड़ी 1 दिन में 8000 से अधिक मामले
- pradeep jain

- May 31, 2020
- 2 min read

नई दिल्ली।
भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार दूसरे दिन देश में संक्रमितों में 8 हजार का इजाफा हुआ है। इसी के साथ अब देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 81 हजार के आंकड़े पर पहुंच गई। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 5100 के पार चली गई है। इस बीच राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोरोना के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। राजधानी में अब कोरोना मरीजों की संख्या 18 हजार 500 पहुंच गई। दिल्ली में पिछले दो दिनों में करीब 100 लोगों की जान भी गई है।
देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 60 हजार के करीब है। वहीं, 24 घंटे में 85 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 1982 हो गई है। राज्य में पिछले दो हफ्तों से हर दिनों से लगातार हर दिन दो हजार नए केस सामने आ रहे हैं।
दूसरा नंबर तमिलनाडु का है, जहां एक दिन में अब अब तक के 817 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 18 हजार 545 पर पहुंच गया। तीसरे नंबर पर 15 हजार से ज्यादा केसों के साथ दिल्ली है। हालांकि, अगर तमिलनाडु और दूसरे राज्यों में मौत की तुलना की जाए, तो तमिलनाडु के हालात काफी बेहतर हैं। चौथे नंबर पर गुजरात की 938 और तीसरे नंबर पर दिल्ली की 303 मौतों के मुकाबले तमिलनाडु में 136 लोगों की ही जान गई है।
फिलहाल भारत के लिए एक सुकून देने वाली खबर यह है कि अब तक कुल मरीजों में से करीब 41 फीसदी यानी करीब 67 हजार 749 लोग ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही करीब 3.5 हजार मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।























































































Comments