top of page

भारत-चीन विवाद / चीन के साथ बातचीत पॉजिटिव रही- राजनाथ सिंह


ree

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- मैं देश के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश मजबूत हाथों में है।

  • रक्षा मंत्री ने कहा- लंबे समय से भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा है

  • उन्होंने बताया कि हम चीन के साथ सैन्य और डिप्लोमेटिक चैनल के जरिए बातचीत कर रहे हैं

नई दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाजपा की महाराष्ट्र जनसंवाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी तरह से भारत के गौरव पर कोई आंच न आए। जहां तक भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा पर चल रहे तनाव की बात है तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि चीन के साथ हमारी बातचीत पॉजिटिव रही है। यह आगे भी जारी रहेगी।

रक्षा मंत्री ने कहा कि लंबे समय से भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। हम इसे जल्द से जल्द सुलझाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि हम चीन के साथ सैन्य और डिप्लोमेटिक चैनल के जरिए बातचीत कर रहे हैं। 6 जून को दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच हुई बातचीत सकारात्मक रही है। मैं देश के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश मजबूत हाथों में है। हम किसी भी स्थिति में भारत के आत्म-सम्मान के साथ समझौता नहीं करेंगे।


दोनों देश बातचीत के जरिए मुद्दों को हल करने पर नजर बनाए हैं: चीनी राजदूत

वहीं, भारत में चीन के राजदूत ने चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से कहा कि चीन और भारतीय सैन्य अधिकारियों ने 6 जून को बैठक के दौरान सीमा क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा की। राजनयिक और सैन्य चैनलों के जरिए दोनों देश सीमा मुद्दों को हल करने पर बात कर रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में आमतौर पर स्थिर नियंत्रण में रहती है। चीन और भारत बातचीत के जरिए इन मुद्दों को हल करने के इच्छुक हैं।


रक्षा मंत्री को एलएसी के ताजा हालातों की जानकारी दी गई

इससे पहले भारतीय सेना द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पूर्वी लद्दाख सेक्टर में एक्चुअल लाइन ऑफ कंट्रोल (एलएसी) के ताजा हालातों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सीडीएस प्रमुख बिपिन रावत और तीनों सेवाओं के प्रमुखों ने भाग लिया। रक्षा मंत्री को दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच हुई बातचीत की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि विवाद को खत्म करने के लिए चीन के साथ बातचीत जारी है।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page