जेतारण में दो महामुनियों का मिलन,
- Desh Ki Dharti
- Jun 12, 2020
- 1 min read

ब्यावर,11 जून।
देश न्यूज़
श्रमण संघ के उपप्रवर्तक, वरिष्ठ जैन सन्त ज्योतिषाचार्य अमृत मुनि जी महाराज व जैन दिगम्बर सन्त रयनसागर जी महाराज का देश के सुप्रसिद्ध जैन पावन धाम पर जोरदार मिलन हुआ,इस मौके पर जैन सन्त अमृत मुनि महाराजने अपने सहयोगी संतो व पावन धाम के पदाधिकारियों के साथ दिगम्बर जैन सन्त रयनसागर महाराज का अभिनंदन किया।
श्रमण संघ उप प्रवर्तक अमृत मुनि जी के प्रकाश जैन के अनुसार इस मौके पर दोनो महामुनियों ने जैन धर्म के विभिन विषयो पर व्यापक विचार विमर्श किया। देश की ज्वलंत समस्या सम्पूर्ण देश मे तेजी से पांव पसार रही कोराना माहमारी वायरस पर गहरी चिंता जताते हुए इस हेतु अनुयायियों को निरन्तर जप तप करने की अपील की।साथ ही अपने अनुयायियों को प्रशासन की एडवायजरी का पूर्णरूपेण पालन करने को कहा।
इस अवसर पर पावन धाम के महामंत्री माणकराज डागा सहित अनेक श्रावक व श्राविकाओ ने दोनों महामुनियों व सभी जैनसंतो की अगुवाई करते हुए वंदन व नमन कर अभिनन्दन किया।
प्रकाश जैन
ब्यावर
Comments