top of page

छावनी इलाका बना नया हॉट स्पॉट, 2 दिन में 24 कोरोना संक्रमित मिले

Updated: May 24, 2020


ree

कोटा। शहर में छावनी इलाका नया कोरोना हॉट स्पॉट बन गया है। छावनी इलाके से 2 दिन में 24 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि छावनी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शनिवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसके अलावा शनिवार को एक ही दिन में 14 मरीज और मिले हैं। इनमें 10 छावनी इलाके से हैं। कोटा में अब तक 373 कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि 16 जनों की मौत हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि शनिवार को आए पॉजिटिव में 17 वर्षीय युवती और 70 वर्षीय महिला निवासी बल्लभबाड़ी, 55 वर्षीय पुरुष निवासी रामपुरा, 31 वर्षीय युवक निवासी बड़ी मस्जिद शामिल हैं। इनके अतिरिक्त छावनी निवासी 20, 34, 35, 38, 52 वर्षीय पुरुष और 19 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से तीन नगर निगम कॉलोनी और एक कुम्हारों का मोहल्ला से हैं। वहीं 22, 55 और 64 वर्षीय पुरुष निवासी छावनी भी पॉजिटिव पाए गए। उधर, छावनी निवासी 65 वर्षीय ब्रॉड डेड बुजुर्ग महिला को शुक्रवार शाम को परिजन एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उन्हें नए अस्पताल रैफर किया था। वहां शाम को कोविड के सैम्पल लिए गए। दूसरे दिन कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page