top of page

कोटा के कई क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू, कुछ स्थानों से कर्फ्यू हटाया


ree

विभिन्न थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू की निषेधाज्ञा लागू

कोटा 5 जुलाई। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट आर,डी.मीणा ने आदेश जारी कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत कर्फ्यू की निषेधाज्ञा जारी की है।

थाना कुन्हाड़ी के चिन्हित क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू

थाना कुन्हाडी में स्थित एच-28 सुभाष नगर के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र- दीपक सिंह के मकान से जसवीर के मकान तक और राकेश के मकान तक के क्षेत्र को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत 18 जुलाई तक कर्फ्यू लगाया है।

थाना बोरखेड़ा के चिन्हित क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू

थाना बोरखेडा में स्थित मं.न. 19 जयहिन्द नगर प्रथम के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र- मकान नं. 37/56 से मकान नं. 32 तक के क्षेत्र को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत 18 जुलाई तक कर्फ्यू लगाया है।

थाना महावीर नगर के चिन्हित क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू

थाना महावीर नगर में स्थित मं.न. 113 केशवपुरा सेक्टर-7 के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र- मकान नं. 106 से 118 केशवपुरा सेक्टर-7 तक के क्षेत्र को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत 18 जुलाई तक कर्फ्यू लगाया है।


विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के चिन्हित क्षेत्रों से कर्फ्यू हटाया

कोटा 5 जुलाई। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट आर.डी.मीणा ने संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट एवं अनुशंसा के आधार पर आदेश जारी कर विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के चिन्हित क्षेत्रों से कर्फ्यू की निषेधाज्ञा को प्रत्याहरित किया है।

यहां से हटाया कर्फ्यू

थाना विज्ञान नगर में स्थित मं.न. 2-जी-67, मं.न. 2बी-13, मं.न. 2डी-30 छत्रपुरा तालाब के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के निम्नांकित क्षेत्र-

1. म.नं. 2जी-67 से इरफान किराना के पूर्व में मं.न. 2 जी-68 से मं.न. 2 जी-70 छत्रपुरा तालाब विज्ञान नगर तक व इसकी परिधि में आने वाली मुख्य सडक

2. म.नं. 2जी-67 के पश्चिम में मं.न. 2जी-66 11, मं.न. 2 जी-86 (सद्दाम मंजिल) से मं.न. 2एफ-64 छत्रपुरा तालाब विज्ञान नगर तक व इसकी परिधि में आने वाली मुख्य सडक

3. म.नं. 2जी-67 के दक्षिण में मं.न. 2 डी-40 से मं.न. 2 डी-36 व मं.न. 2 डी-36 से मं.न. 2 डी-21 छत्रपुरा तालाब विज्ञान नगर तक व इसकी परिधि में आने वाली मुख्य सडक

4. मं.न. 2 डी-15 से मं.न. 2-बी-29 छत्रपुरा तालाब विज्ञान नगर तक व इसकी परिधि में आने वाली मुख्य सडक

5. मं.न. 2 बी-2 से मं.न. 2 बी-15, मं.न. 2-ए-07 से मं.न. 2-ए-20 के मकानों का पश्चिमी भाग छत्रपुरा तालाब विज्ञान नगर तक व इसकी परिधि में आने वाली मुख्य सडक तक के क्षेत्र से 5 जुलाई से कर्फ्यू हटाया गया है।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page