top of page

रेल रोकने पहुंचे हाडोती मोर्चा के प्रदर्शनकारी मुख्य द्वार पर ही गिरफ्तार      


ree

कोटा 30 जून। पेट्रोल डीजल के बढ़ते हुए दामों के विरोध में हाड़ौती विकास मोर्चा ने आज मंगलवार को रेल रोकने के लिए प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नटराज सिनेमा के बाहर एकत्रित हुए। यहां से संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन की ओर कूच कर गए।

रेलवे स्टेशन से पूर्व ही मुख्य प्रवेश द्वार पर अंदर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान भारी तादाद में बैरिकेट लगाकर मौजूद थे,वही मुख्य द्वार के पास ही शहर पुलिस के आला अधिकारी व पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद रहा। भारी पुलिस बल के मध्य जैसे ही प्रदर्शनकारी जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए मुख्य द्वार तक पहुंच पाते उससे पूर्व ही शहर पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं ने जबरन धक्का-मुक्की करते हुए प्रवेश की कोशिश की । इस दौरान पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस और  धक्का-मुक्की भी हो गई 

ree

उसके बाद मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सांखला के साथ-साथ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के  संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहीम खान,कांग्रेस कमेटी के  उपाध्यक्ष विष्णु मेवाड़ा, महासचिव अजय भान सिंह शक्तावत, शहर अध्यक्ष शादाब खान, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष रघु शर्मा, लाडपुरा विधानसभा अध्यक्ष बबलू कसाना, जिलाध्यक्ष जुनैद खान, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित वर्मा आदि मुख्य कार्यकर्ताओं ने  अपनी गिरफ्तारी दी।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page