बिजली कटने से वेंटिलेटर बंद,महिला की तड़पकर मौत
- anwar hassan
- Jul 18, 2020
- 1 min read

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के गायनी आईसीयू में भर्ती एक महिला की मौत शुक्रवार रात हो गई। महिला की सांसें वेंटिलेटर के सहारे चल रही थीं, इसी दौरान बिजली गुल हो गयी और जेनरेटर ने भी काम करना बंद कर दिया। हद तो तब हो गई जब वेंटिलेटर में लगी बैट्री ने भी ऐन वक्त पर धोखा दे दिया। परिणाम यह हुआ कि मरीज को ऑक्सीजन मिलना बंद हो गया और उसकी मौत हो गयी।
बूढ़ानाथ निवासी चंद्रशेखर प्रसाद की 55 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी को शुक्रवार सुबह नौ बजे मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने गंभीर बीमारी को देखते हुए तत्काल ही गायनी आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। आईसीयू में तैनात निश्चेतक ने मरीज को सी-पैप वेंटिलेटर पर डाल दिया। इसके बाद मरीज की सेहत में सुधार होने लगा।
Comments