top of page

लॉक उन के दौरान भी जनता से सीधे जुड़े रहे मंत्री धारीवाल

जनता की समस्याओं को दूर करने टीम बना कर लॉक डाउन में निर्बाध पहुंचाई इमदाद



ree

कोटा। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण गत् 70 दिनों तक लगातार लॉकडाउन के कारण प्रभावित परिवारों की मदद का सिलसिला हो या कोटा के आधारभूत विकास को गति देने की बात स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने लगातार आम जनता के बीच रहकर तकलीफों को जाना तथा हरसंभव सहयोग के लिए प्रयासरत रहे।

उन्होंने 22 मार्च को लॉकडाउन लगते ही कोटा के नागरिकों से जुड़ाव रखते हुए प्रभावित नागरिकों को भोजन, आवास एवं अन्य मूलभूत आवश्यक इमदाद पहुंचाने के लिए टीमों को गठन कर उन्हें सक्रिय किया।

स्वायत्त शासन मंत्री के प्रयासों से शहर में प्रभावितों की मदद के लिए लॉकडाउन के पश्चात् अलग-अलग स्थानों पर निशुल्क भोजनशालाऐं लगातार संचालित की जाकर भोजन पैकेट उपलब्ध कराये गये। शहर में पीपीई किट, मास्क व सेनिटाईजर का वितरण करवाया गया। नगर निगम एवं अन्य सामाजिक संगठनों के माध्यम से शहर में हाइड्रोक्लोरोक्वीन दवा का छिड़काव करवाया गया।

जिला प्रशासन से भी उन्होंने लगातार सम्पर्क में रहकर कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में राशन सामग्री, सब्जी, दूध व अन्य वस्तुओं का वितरण सुनिश्चित करवाया तथा ऐसे क्षेत्रों के नागरिकों से सीधा संवाद बनाये रखकर उनकी समस्याओं का हरसंभव समाधान किया।

उन्होंने शहर के सभी व्यापारिक व औद्योगिक संगठनों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए तथा सरकार तक उनकी बात पहुंचाई।

*...लोगों तक पहुंचाई इमदाद*

स्वायत्त शासन मंत्री ने नॉक डाउन के दौरान प्रभावित परिवारों को निरंतर सुखा राशन एवं भोजन की व्यवस्था के लिए टीम बनाकर मदद पहुंचाने का कार्य किया इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में चलाई गई भोजन रसोई के माध्यम से ............लोगों तक इमदाद पहुंचाई गई। इस कार्य में हाडोती विकास मोर्चा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम तथा सामाजिक संगठनों की टीम द्वारा लगभग ........ परिवारों को सीधे तौर पर प्रतिदिन भोजन पहुंचाया गया।


*विकास कार्यों को गति देने किया मौका निरीक्षण*

स्वास्थ्य शासन मंत्री ने लोक डाउन के दौरान यातायात बंद होने का लाभ लेते हुए नगर विकास न्यास के अधिकारियों को शहर में चल रहे विकास कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोटा विजिट के दौरान लगातार अधिकारियों की टीम के साथ मौका निरीक्षण किया तथा कार्यों को समय पर पूरा कराने की हिदायत दी। इससे आने वाले समय में कोटा में यातायात की समस्या स्थाई समाधान होगा वही सौंदर्यकरण व पर्यटन विकास में भी गति आएगी। स्वास्थ्य शासन मंत्री की पहल पर कोटा में करोड़ों के विकास कार्य प्रगति पर है जिनसे कोटा की नई सूरत आने वाले दीपावली तक दिखाई देने लगेगी लगभग 600 करोड़ से अधिक के कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा होंगे।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page