top of page

अवैध संबंध का राज खुलने पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा


ree

राजधानी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में हुई एक युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग पता चला है।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, बीते दिनों अशोक विहार इलाके में हुई एक दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चला रहा था।घटना जेलरवाला बाग इलाके में 1-2 मई की रात को हुई थी। महिला और उसके प्रेमी ने हत्या को घर के अंदर ही अंजाम देने के बाद शव को घर में ही छिपा दिया था। महिला ने पुलिस को बताया था कि उसके पति की स्वभाविक मौत हुई है, लेकिन पुलिस को महिला की बात पर शक हुआ इसलिए उसने शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हो गया कि उस युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी। मामला खुलने पर पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। मरने वाला शख्स परचून की दुकान चलाता था। वो मूलत: ओडिशा का रहने वाला था।

पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक को उनके इस अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था। इसके कारण ही उन्होंने उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी थी।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page