top of page

कलयुगी मामा ने दो मासूम भांजो के सर कलम कर दिए


ree

कोटा देश न्यूज़।

वर्तमान काल में स्थिति इतनी विकराल हो चुकी है कि बहन द्वारा आर्थिक मदद न किए जाने पर अवसाद में आकर एक युवक ने अपने दो मासूम भांजों के सर कलम कर दिए बाद में उसने अपना स्वयं का गला भी काट दिया।

भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के मिलिट्री एरिया स्थित एक फ्लैट में देर रात एक युवक ने अपनी बहन के दो मासूम बेटों के धारदार हथियार से गले काट दिए। बाद में आरोपी ने स्वयं का गला भी काट लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सेना के जवानों ने दोनों बच्चों को उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल और पुलिस ने आरोपी युवक को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।


थानाधिकारी हर्षराज सिंह खरेड़ा ने बताया कि मिलिट्री एरिया की अरुण विहार कॉलोनी में जवान नीरज सिंह, उनकी पत्नी व दो बेटोंं के साथ एक फ्लैट में रहते हैं। 3 मार्च को उनकी पत्नी की बुआ का लड़का (साला) बिहार के छपरा निवासी गौरव कुमार उनके यहां आया था। लॉकडाउन होने के बाद से वह यहीं रह रहा था। गौरव दिल्ली में कैब चलाता है। गुरुवार शाम को उसने पांच वर्षीय भांजे निकुंज व दो वर्षीय भांजे कियान के गले धारदार हथियार से काट दिए। इसके बाद उसने स्वयं का गला भी काट लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को एमबीएस और परिजनों ने बच्चों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया। वारदात के बाद नीरज व उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरव ने जीजा नीरज से उधार रुपए मांगे थे, लेकिन नीरज रुपए उतने रुपए नहीं दे पाया। ऐसे में गौरव कर्जदार के दबाव में परेशान हो गया। उसे शुक्रवार को दिल्ली जाना था। रुपए का इंतजाम नहीं होने से वह अवसाद में आ गया और उसने खतरनाक कदम उठा लिया।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page