हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
- pradeep jain

- May 21, 2020
- 1 min read

मुंबई,21मई (हि.स.)। पालघर जिले के घोलवड के शिपाई पाडा इलाके में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मामले में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर घटना की जांच में जुटी है। संती आहडी (40) अपने परिवार के साथ रहती थी। बताया गया है कि, पति रूपजी आहडी (42) पत्नी के चरित्र पर संदेह कर उससे अक्सर मारपीट करता था। इसी बात को लेकर दोनो के बीच विवाद शुरू हुआ। जिसके बाद रुपजी ने संती को पीट-पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। उपचार के दौरान संती ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुँची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।























































































Comments