top of page

अवैध प्रेम सबंधों के चलते युवक की हत्या


ree

श्रीगंगानगर, 06 जून। अवैध सबन्धों को लेकर सूरतगढ़ क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपी उसके शव को गांव के नजदीक टिब्बों (धोरों) में फेंक कर फरार हो गये। सूचना मिलने पर राजियासर और सूरतगढ़ सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राजियासर पुलिस ने बताया कि बीरमाना गांव के नजदीक मंदिर के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। उस पर चोटों के भी काफी निशान थे। मृतक की पहचान 5 डीडब्ल्यूएम निवासी ओमप्रकाश गेदर के रूप में हुई है। सूचना पाकर डीएसपी विद्या प्रकाश और राजियासर थानाप्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंच गये। डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ओमप्रकाश का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भांजे मुकेश कुमार ने चाणनराम सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ घर में बुलाकर उसके मामा की हत्या करने का आरोप लगाया है।


उन्होंने बताया कि मृतक का बीरमाना गांव में एक महिला से अवैध सबंध थे। इसको लेकर वह इस महिला के घर अक्सर आया-जाया करता था। महिला का पति तथा उसके घर के आस-पास रहने वाले लोग विरोध भी करते थे। डीएसपी ने बताया कि ओमप्रकाश शुक्रवार रात को बीरमाना में आया था। उसी दौरान महिला के घर में उसको पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की। इससे उसकी मौत हो गई। थानाप्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मुकेश द्वारा लगाये गये आरोपों के आधार पर दो युवकों को राउण्डअप कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इनके अन्य साथियों को भी पकडऩे के प्रयास जारी हैं।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page