पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्य तिथि पर राष्ट्राय वेबिनार आयोजित
- pradeep jain

- May 29, 2020
- 2 min read

कोटा,27 मई। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से राजीव गांधी स्टडी सर्किल कोटा और ग्रेस एजूकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में राजीव गांधी स्टडी सर्कल की राष्ट्रीय इकाई के निर्देशन में प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आज संपन्न ‘‘नेहरू की भारत दृष्टि‘‘ विषयक राष्ट्रीय वेब-सेमिनार को अपने विशेष कार्याधिकारी के माध्यम से संदेश द्वारा सम्बोधित करते हुए राजीव गांधी स्टडी सर्कल के राष्ट्रीय चेयरमैन तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि नेहरू आधुनिक भारत के महान शिल्पी थे। उन्होंने हमारे लोकतंत्र के साथ देश में शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृषि, उद्योग, अंतरिक्ष,भूगर्भ आदि सभी क्षेत्रों में वैश्विक महत्व की संस्थाओं के साथ सुनियोजित विकास का भी संस्थागत बुनियादी ढांचा खड़ा किया। भारत के आधुनिक विकास में उनके योगदान और उनकी भारत दृष्टि का महत्व हमेशा बना रहेगा। कार्यक्रम संयोजक एवम स्टडी सर्किल के जिला समन्वयक डा. अनुज विलियम्स ने ने मुख्यमंत्री संदेश पढ़ा। राष्ट्रीय वेबिनार के अध्यक्षीय सम्बोधन में राजीव गांधी स्टडी सर्कल के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो.सतीश कुमार ने वाराणसी से कहा कि नेहरू दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रवादी थे, केवल इसलिए नहीं कि विशालतम लोकतंत्र के संस्थापक प्रधानमंत्री थे, बल्कि अंतर्मन के संस्कार से भी सम्पूर्ण लोकतंत्रवादी व्यक्तित्व के धनी थे। समृद्ध जवानी के दस साल जेल में काटने वाले नेहरू राष्ट्र के संघर्ष काल के अग्रणी योद्धा भी थे और आधुनिक राष्ट्र निर्माण को तराशने वाले कुशल महानायक भी। वेबिनार के मुख्य अतिथि युथ आइकॉन श्री अमित धारीवाल ने कोटा से कहा कि भारत की विविधता में एकता की राष्ट्र-दृष्टि के पीछे नेहरू का बेमिसाल योगदान है, जिसने देश को राजनीतिक एकता की जन चेतना के सूत्र में बांधा। उन्होंने एक सर्वधर्मसमभावी भारत की नींव डाली। कार्यक्रम संयोजक एवम स्टडी सर्किल के जिला समन्वयक डा. अनुज विलियम्स ने कहा कि कृषि, उद्योग और ग्राम विकास के साथ ऊर्जा व परमाणु ऊर्जा के लिये भी भारत को नेहरू ने तैयार किया। सर्कल के मिजोरम समन्वयक प्रो. एस.एल.जांगू मिजोरम में तूफान से तकनीकी अवरोध के कारण मुख्य वक्ता के रूप में सीधा नहीं जुड़ सके और अपना व्याख्यान भेजा, वहीं उनकी जगह कोटा से अर्थशास्त्री डा.गोपाल सिंह ने योजनाबद्ध विकास और पंचायती राज विकास के नेहरू के योगदान पर प्रकाश डाला। वर्धमान महावीर खुला विवि, कोटा के कुलपति प्रो.आर.एल. गोदारा ने जयपुर से वेबिनार को संदेश दिया। इस वेबिनार में राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े हुए राज्य प्रभारी एवं जिला समन्वयक , ग्रेस संस्थान के विभिन्न पदाधिकारीगण, सदस्य एवं कई राज्यो के विश्यविद्यालयो एवं महाविद्यालयो के व्याख्याता, शिक्षाविद, विधायरती कोटा तकनीकी विवि के विधायरती आदि प्रबुद्धजन अपने विचार प्रगट करे। वेबिनार में धन्यवाद ज्ञापन जयपुर से राजीव गांधी स्टडी सर्कल के राजस्थान राज्य छात्र सचिव सिद्धार्थ गुर्जर ने किया। वेबिनार को सम्बोधित करने वालों में मुख्य रूप से शामिल थे सर्वश्री प्रो.रामायण यादव (पटना)‘बिहार समन्वयक, प्रोजगदीश चैधरी व प्रो.राजेन्द्र जाधव (अहमदाबाद)-गुजरात समन्वयक, डा.धर्मेन्द्र सिंह (वाराणसी समन्वयक), डा. बी.एलसैनी-निदेशक राजस्थान हिन्दी ग्रंथ एकेडमी, बी.एल.सैनी- अध्यक्ष-राजस्थान शिक्षक कांग्रेस, प्रो.डी.एस.चूडावत एवं प्रोपी. आर.व्यास (उदयपुर), प्रो.बी.एल. वैष्णव, डा.जे.आर.नागौरा एवं डा.वी.एस.पंवार-जोध पुर, संयुक्त उच्च शिक्षा निदेशक डा.जे.आर.नारोगलिया, कोटा विवि कुलसचिव डा.आर.के. उपाध्याय, कोटा तकनीकी विवि उप कुल सचिव डा.गुलाब नबी डा.एम. एल.अग्रवाल एवं डा. सुनीता- अजमेर, डा.रमेश वर्मा- सवाई माधोपुर, डा.देवेन्द्र परमार- धौल पुर तथा श्री अरुण भार्गव, डा. हुकुमचन्द्र जैन, डा.मुक्ता चतुर्वेदी, डा.सुबोध कुमार,डा.गोपा, डा. बाल मुकुन्द यादव, डा.सज्जन पोसवाल, डा.दिलीप, डा.भगत सिंह, डा.राजेश- कोटा आदि।























































































Comments