निसर्ग चक्रवात: सबसे पहले अलीबाग से टकराया, कई जगह पेड़ गिरे, घरों को नुकसान
- Rajesh Jain
- Jun 3, 2020
- 1 min read


यह तस्वीर अलीबाग में तूफान निसर्ग के असर की है। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे यह अलीबाग में समुद्र तट से टकराया। इस दौरान इलाके में करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
मुंबई.अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान निसर्ग दोपहर करीब 1 बजे महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग में समुद्र तट से टकरा गया। इलाके में करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। अलीबाग, रायगढ़, मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में कई जगह पेड़ गिरने और नुकसान की खबर है। उधर, रत्नागिरी के मिराया बीच में तेज हवाओं और हाई टाइड की वजह से एक जहाज फंस गया।ऐसी ही तस्वीरें महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से आ रही हैं...

यह तस्वीर अलीबाग की है। तेज हवाओं की वजह से कई जगह टीन शेड उड़ गईं।

अलीबाग में जब तूफान पहुंचा तब हवाओं की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे थी। यहां कई पेड़ गिर गए। कार, वाहन और घरों को नुकसान पहुंचा।

मुंबई और आसपास के तटीय इलाकों को खाली करा लिया गया है। करीब तीन हजार स्कूल और पंचायत भवनों में लोगों को ठहराया गया है।
























































































Comments