दूसरी महिला के साथ घूम रहे पति की कार को पत्नी ने किया ओवरटेक
- anwar hassan
- Jul 13, 2020
- 1 min read

मुंबई के पेडर रोड पर बेहद अलग नजर देखने को मिला जब बीच सड़क एक पत्नी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। यह मामला शनिवार शाम का है। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने दोनों को रोकने की कोशिश भी की। सार्वजनिक जगह पर गाड़ी छोड़ने के आरोप में महिला के खिलाफ ई-चालान जारी किया गया है।
मौके पर मौजूद लोग ने बताया कि शनिवार की शाम 5 बजे के आसपास एक व्यक्ति एक महिला के साख एक कार में जा रहा था। तभी उसकी पत्नी ने कार ओवरटेक कर उसे रोका। इसके बाद पत्नी ने बीच सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। वह कार के बोनट पर चढ़ गई। उसने अपनी जूती से कार के अगले शीशे पर मारा।
Comments