प्रियंका गांधी को यूपी सीएम कैंडिडेट बनाने की मांग
- anwar hassan

- Jul 2, 2020
- 1 min read

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित करने की मांग पार्टी में उठी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के बेटे और लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा है कि इससे कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर वापसी होगी।
कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट कर लिखा कि प्रियंका गांधी को लखनऊ में पार्टी की कमान संभालनी चाहिए और प्रदेश में पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए। कार्ति ने ट्वीट किया, 'कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर वापसी का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाएगा। प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का कैंडिडेट घोषित किया जाना चाहिए।'
कार्ति चिदंबरम का यह ट्वीट तब आया है, जब पिछले काफी समय से प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश सरकार पर विभिन्न मुद्दों पर हमला बोल रही हैं। बुधवार को केंद्र सरकार ने प्रियंका गांधी से दिल्ली सरकारी आवास खाली करने का आदेश दिया, जिसके बाद से यह कहा जाने लगा कि प्रियंका का अगला ठिकाना लखनऊ हो सकता है।























































































Comments