top of page

प्रवासी श्रमिकों के लिए भाजपा का प्रदेशभर में चरण पादुका अभियान


ree

जयपुर, 14 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के चरण पादुका अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने गुरुवार को बगरु के दहमीकला गांव पहुंच कर प्रवासियों को चप्पल जूते पहनाएं। इस दौरान रोडवेज बस में सवार प्रवासी श्रमिकों ने परिवहन को लेकर डॉ. सतीश पूनियां को अपनी समस्या बताई। उन्होंने अधिकारियों को फोन कर समस्या समाधान के लिए कहा। लॉकडाउन के दौरान परिवहन कर रहे प्रवासियों की सेवा के लिए भाजपा ने प्रदेश भर में अभियान चलाया है, जिसमें उनके भोजन, राशन, दवाई से लेकर जूते चप्पल तक का वितरण किया जा रहा है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मणिपाल एकांतवास केन्द्र (क्वारेंटाइन सेंटर) का दौरा कर वहां के हालात और व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कोरोना योद्धाओं से चर्चा भी की।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page