राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर एनडीए पर जुबानी हमला किया
- Desh Ki Dharti
- Jul 17, 2020
- 2 min read

LAC विवाद को लेकर भारत और चीन में तनातनी के बीच पूर्व Congress चीफ राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार पर जुबानी हमला बोला है। शुक्रवार (17 जुलाई, 2020) को उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए बताया कि आखिर चीन ने यही समय (कोरोना वायरस संकट और आर्थिक संकट के दौरान) भारत के खिलाफ आक्रामक होने के लिए क्यों चुना? इसी बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह दौरे पर साफ किया कि दुनिया के किसी भी देश में इतनी ताकत नहीं कि वह भारतीय सरजमीं का एक इंच हिस्सा भी छीन ले। रक्षा मंत्री ने वहां जवानों के उत्साह बढ़ाने के साथ बंदूक भी उठाई और निशाना भी लगाया।
राहुल ने टि्वटर पर पोस्ट अपने एक वीडियो में उन्होंने बताया, "भारत की स्थिति में अभी ऐसा क्या, जिसने चीन को भारत के खिलाफ दुस्साहस का मौका दिया? यह जानने के लिए हमें कई अलग-अलग पक्षों को समझना होगा। देश की रक्षा किसी एक बिंदु पर नहीं टिकी होगी है। यह कई शक्तियों और व्यवस्थाओं का संगम होता है।"
उनके मुताबिक, देश की रक्षा- विदेश संबंधों, पड़ोसी मुल्कों, अर्थव्यवस्था और जन भावनाओं और दृष्टिकोण से होती है। और, पिछले छह सालों में इस सभी क्षेत्रों में भारत क्षतिग्रस्त और संकटग्रस्त हुआ है। विदेश नीति से शुरुआत करते हैं। हमारे संबंध पहले कई देशों से हुआ करते थे। अमेरिका, रूस, यूरोपीय संघ, और जापान...ये देश हमारे सहयोगी थी, पर आज ये मतलबपरस्त हो चुके हैं। हमारे रिश्ते इन सभी देशों से मतलब तक रह गए हैं।
पड़ोसी मुल्कों के साथ संबंधों का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा- पाकिस्तान को छोड़कर नेपाल, म्यांमार, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका सरीखे देश भारत के साथ मिलकर काम करते थे। अच्छे संबंधे थे। वे हमें दोस्त और साझेदार समझते थे, पर नेपाल के लोग आज हमसे खफा हैं। श्रीलंका, मालदीव और भूटान के साथ भी संबंध गड़बड़ाए हैं।
अर्थव्यवस्था पर उन्होंने बताया कि हमें एक समय में अपनी अर्थव्यवस्था पर गर्व था। पहले पूरे विश्व में भारत उसकी चर्चा करता था, पर आज न स्पष्ट दिशा और न दृष्टिकोण है। मतलब इकनॉमी पूरी तरह से तबाह हो चुकी है। बेरोजगारी पिछले 50 सालों में अपने चरम पर है। यानी हमारी मजबूती और अच्छे पक्ष ही कमजोरी बन गए। हमने सरकार से कहा कि कृपया इन सब चीजों पर ध्यान दीजिए। देश की स्थिति असुरक्षित हो रही है। ये सारी चीजें जुड़ी हुई हैं और इन सब को साथ लेकर चलना है।
Komentar