top of page

राजस्थान: बीटीपी विधायक बोले हमें पुलिस ने कैद कर रखा है


ree

जयपुर, 14 जुलाई । राजस्थान में सत्ता को लेकर घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच छिड़ी जंग के बीच विधायकों पर पुलिस का पहरा लगा है। भारतीय ट्रायबल पार्टी (बीटीपी) के विधायक राजकुमार रोत ने राजस्थान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी पीड़ा बताई है।


बांसवाड़ा जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार रोत ने आरोप लगाया है कि राजस्थान में विकट परिस्थितियां पैदा हो गई है। हमें कैद कर रखा है। हम तीन दिन से एमएलए क्वार्टर में है। कई लोग हमें साथ ले जाने का दबाव बना रहे हैं। मैं आज क्षेत्र में जाने के लिए निकला तो पुलिस प्रशासन की तीन-चार गाडि़यां हमारे साथ लग गई। पुलिस जाने नहीं दे रही है। मेरी गाड़ी की चाबी भी पुलिस ने ले ली है। विधायकों से बदतमीजी की जा रही है। उनकी गाड़ी के दोनों तरफ पुलिस की गाडि़या लगी है, जो वीडियो में भी दिखाई दे रही है।


इस पर पूरे घटनाक्रम पर गहलोत सरकार निशाने पर है। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने ट्विटकर कहा कि “यह है गहलोत की ज़बरदस्ती की बाड़ेबंदी। अपनी कमियों को दूसरों पर थोपना, चुने गए विधायकों को भेड़ बकरी समझना और जब विद्रोह हुआ तो भाजपा जिम्मेवार, वाह री गहलोत सरकार!!


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने भी ट्विटर विधायकों के पहरे पर सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा कि क्या पुलिस के बल पर बहुमत जुटाएगी गहलोत सरकार।

गौरतलब है कि बीटीपी के प्रदेश में दो विधायक है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेशभाई सी. वसावा ने पत्र लिखकर अपने दोनों विधायकों से तटस्थ रहने को कहा था। उन्होंने पत्र में लिखा था कि राजस्थान में वर्तमान राजनीतिक संकट में हमारे विधायक विधानसभा में बहुमत परीक्षण के दौरान भाजपा, कांग्रेस, गहलोत या पायलट किसी को भी वोट नहीं करेंगे। हमारे दोनों विधायक तटस्थ रहेंगे। उन्होंने अनुशासन तोड़ने पर विधायकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।



Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page