विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए टले थे राज्यसभा चुनाव - गहलोत
- Desh Ki Dharti

- Jun 12, 2020
- 2 min read

जयपुर, 12 जून। राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को होने वाले चुनाव को लेकर बयान बाजी तेज होती जा रहा है। कांग्रेस ने खरीद फरोख्त के डर से विधायकों की बाड़ाबंदी कर रखी है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर सियासी ड्रामे का आरोप लगाया है। विरोधाभासी बयानों के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पर्यवेक्षक रणदीप सुरजेवाला ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और राज्यसभा प्रत्याशी केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव दो माह पहले हो सकते थे, लेकिन उस वक्त खरीद फरोख्त पूरी नहीं हुई थी। अब वापस गुजरात में विधायकों के इस्तीफे शुरू हुए हैं। कौन दर्द बांट रहा और कौन दवा, इसे देखना होगा। केवल 2 ही लोग मोदी और शाह देश चला रहे हैं।
गहलोत ने कहा कि हमारे दोनों उम्मीदवार जीतेंगे। 13 निर्दलीय और 2 बीटीपी के विधायक हमारे साथ आ चुके हैं। सीताराम येचुरी से हमने आग्रह किया है, अब सीपीएम के 2 विधायकों का भी समर्थन हमें मिलेगा। कांग्रेस में विरोधाभासी बयानों और सत्ता व संगठन में पनप रही दूरियों के सवाल पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि वे विधायक दल के नेता है। मुख्यमंत्री है। पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी उनके पास। अगर मुख्यमंत्री के पास कोई सूचना आती है तो उसे ओपन नहीं किया जा सकता। हमने एसीबी और एसओजी में भी शिकायत दी है। जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। दल-बदल कानून को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून और अमेंडमेंट पहले भी बने लेकिनउनका कोई ना कोई रास्ता निकल जाता है। फुलप्रूफ कानून तो खुद की नैतिकता ही होती है।
रणदीपसिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि आज देश पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है और मोदी और शाह की जोड़ी प्रजातंत्र का चीर हरण करने में लगी हैं। लोकतंत्र का चीर हरण ही उनका चाल चरित्र और चेहरा बन गया है। भाजपा ने चौथा उम्मीदवार खड़ा कर षडय़ंत्र रचा, जबकि उनके पास संख्याबल ही नहीं है। इससे बड़ा क्लू और क्या हो सकता है? कभी मध्यप्रदेश, कभी कर्नाटक तो कभी राजस्थान व कभी महाराष्ट्र में ऐसे ही काम किए जा रहे हैं। राजस्थान की सरकार काम करने के साथ लोकतंत्र बचाने में भी सतर्क है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने कोरोना पर नियंत्रण में बेहतरीन काम किया है। मनरेगा में रोजगार सृजन में राजस्थान एक नंबर पर है।
डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि हमारे दोनों उम्मीदवार जीतेंगे, इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए। अगर कोई भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है तो अपना वक्त जाया कर रहा है। सभी निर्दलीय भी हमारे साथ हैं।
उधर भाजपा प्रदेश डॉ. सतीश पूनियां पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत पर अनर्गल बातें करने का अरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी बाते नहीं करनी चाहिए। मुख्यमंत्री के बयानों में बौखलाहट, हताशा और निराशा झलकती है। कांग्रेस स्वयं अंतर्कलह जूझ रही है।























































































Comments