राशि अनुसार जानें आपके भाई की कलाई के लिए किस रंग की राखी होगी शुभ
- anwar hassan
- Jul 28, 2020
- 2 min read

रक्षाबंधन का त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह त्योहार 3 अगस्त को मनाया जाएगा। राखी के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं तो वहीं भाई जीवनभर अपनी बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। ज्योतिषशास्त्र की मानें तो भाई की राशि के अनुसार राखी का रंग चुनने पर भाई के जीवन में खुशहाली आती है। तो आइए जानते हैं किस राशि के भाई की कलाई पर किस रंग की राखी बांधने से मिलेगा शुभ फल।
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी मंगल होने के कारण इस राशि के व्यक्तियों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ होगा। ऐसा करने से इस राशि के व्यक्ति के जीवन में ऊर्जा का संचार बना रहेगा।
वृष राशि- इस राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण इस राशि के व्यक्ति को नीले रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि- इस राशि का स्वामी बुध होने के कारण इस राशि के व्यक्ति को हरे रंग की राखी पहनना शुभ रहेगा। ऐसा करने से उसे सुख, समृद्धि के साथ लंबी आयु भी प्राप्त होगी।
कर्क राशि- इस राशि का स्वामी चंद्रमा होने की वजह से इन लोगों को सफेद रंग की राखी पहनना शुभ रहेगा। ऐसा करने से उनके जीवन में खुशहाली आएगी।
सिंह राशि- इस राशि का स्वामी सूर्य होने से इस राशि के लोगों को पीले-लाल रंग की राखी पहनना शुभ रहेगा।
कन्या राशि- इस राशि का स्वामी बुध होने की वजह से इस राशि के भाइयों की बहनें हरे रंग की राखी बांधे। ऐसा करने से उनके सभी ग्रह दोष दूर होते हैं।
तुला राशि- इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के भाइयों की कलाई पर नीली या फिर सफेद रंग की राखी पहनना शुभ रहेगा।
धनु राशि- इस राशि का स्वामी बृहस्पति होने की वजह से उन्हें सुनहरे पीले रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा।
मकर राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होने की वजह से बहनें अपने भाई को नीले रंग की राखी पहनाएं। ऐसा करने से भाई-बहन का प्यार बना रहेगा।
कुंभ राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होने की वजह से बहनें अपने भाइयों को हरे रंग की रूद्राक्ष वाली राखी पहनाएं
मीन राशि- इस राशि के जातकों की बहनों को अपने भाइयों के लिए सुनहरे हरे रंग या फिर पीले रंग की राखी खरीदनी चाहिए।
Comments