अब प्रदेश भर में महंगा होगा बाघों का दीदार
- anwar hassan

- May 22, 2020
- 2 min read

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर सहित प्रदेश के अन्य टाइगर रिजर्व व अभ्यारण्यों में बाघों व अन्य वन्यजीवों के दीदार अब पर्यटकों के लिए महंगा हो गया है। वन विभाग की ओर से 20 मार्च 2020 को ही शुल्क में वृद्धि करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण टाइगर रिजर्व में पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। ऐसे में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब कोरोना के कारण संभवत: आगामी पर्यटन सत्र से ही टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। ऐसे में नए पर्यटन सत्र से बाघों के दीदार के लिए देशी विदेशी पर्यटकों को अधिक शुल्क खर्च करना होगा। हर साल बढ़ाया जाएगा शुल्क वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसयार अब हर साल टाइगर रिजर्व व अभ्य अभ्यारण्योंं के प्रवेश शुल्क में दस प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। यह नया शुल्क एक अप्रेल 2020 से 31 मार्च 2021 तक लागू रहेगा। इसके बाद नए वत्तीय वर्ष में फिर से शुल्क में वृद्धि की जाएगी। प्रदेश भर में यह रहेगा प्रवेश शुल्क.... रणथम्भौर... श्रेणी प्रवेश शुल्क इकोडवलपमेंट सरचार्ज कुल भारतीय 50 75 125 विदेशी 425 545 970 विद्यार्थी(भारतीय)22 18 40 ..... सरिस्का, मुकुंदरा व भरतपुर का कैलवादेव नेशनल पार्क श्रेणी प्रवेश शुल्क इकोडवलपमेंट सरचार्ज कुल भारतीय 44 51 95 विदेशी 242 363 605 विद्यार्थी 17 13 30 अन्य अभ्यारण्यों के लिए श्रेणी प्रवेश शुल्क इकोडवलपमेंट सरचार्ज कुल भारतीय 38 27 65 विदेशी 145 220 365 विद्यार्थी 17 13 30 .... रणथम्भौर में वाहन शुल्क वाहन प्रवेश शुल्क इकोडवलपमेंट सरचार्ज कुल बस 185 545 730 जीप कैंटर95 365 460 जिप्सी 242 728 970 सरिस्का, मुकुंदरा व कैलवादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर मेंं वाहन शुल्क वाहन प्रवेश शुल्क इकोडवलपमेंट सरचार्ज कुल बस 121 364 485 जीप व कैंटर61 244 305 जिप्सी 61 244 305























































































Comments