top of page

मौसम विभाग का रेड अलर्ट / जयपुर में 44.5 डिग्री पहुंचा पारा, 3-4 दिन में 2 डिग्री तक और चढ़ेगा


ree

(प्रतीकात्मक तस्वीर) जयपुर में रविवार रात न्यूनतम तापमान 31.0 और अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है।


ज्योतिषशास्त्री पं. रामवतार मिश्र बताते हैं 25 मई को सुबह सूर्य रोहिणी में प्रवेश करेंगे, सूर्य जब रोहिणी में होकर वृष राशि के 10 से 20 अंश तक रहता है तब नौतपा होता है।


जयपुर| नाैतपा साेमवार काे शुरू होगा लेकिन प्रचंड गर्मी का दाैर पहले ही शुरू हाे गया। चार दिन में जयपुर में अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक बढ़कर रविवार काे 44.5 डिग्री पहुंच गया। चिलचिलाती धूप के साथ भीषण लू भी चली। माैसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए जयपुर में तीन-चार दिन लू के साथ ही तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ाेत्तरी का अनुमान जताया है। जयपुर में रविवार रात न्यूनतम तापमान 31.0 और अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। पिछलें साल नाैतपा में 30 मई काे अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था।


ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार यह है नौतपा :ज्योतिषशास्त्री पं. रामवतार मिश्र बताते हैं 25 मई को सुबह सूर्य रोहिणी में प्रवेश करेंगे। सूर्य जब रोहिणी में होकर वृष राशि के 10 से 20 अंश तक रहता है तब नौतपा होता है। यहां सूर्य 15 दिन रहेगा लेकिन शुरुआती 9 दिनों में गर्मी बहुत पड़ती है। इन 9 दिनों को नौतपा कहते हैं। यह समय 25 मई से 2 जून तक रहेगा। इसके अलावा ज्येष्ठ के शुक्लपक्ष में चंद्रमा आर्द्रा से स्वाति तक 10 नक्षत्रों में रहता हो तो नौतपा होता है। रोहिणी में बारिश हो जाती है तो इसे रोहिणी नक्षत्र का गलना भी कहा जाता है। पं. मिश्र ने बताया नौतपा में 31 मई को शुक्र वक्री होकर अपनी ही राशि में अस्त होगा और सूर्य के साथ रहेगा। रोहिणी का स्वामी चंद्रमा है। सूर्य के साथ शुक्र भी वृषभ में रहेगा। शुक्र रस प्रधान ग्रह है, इसलिए वह गर्मी से राहत भी दिलाएगा। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना ज्यादा है। वराहमिहिर के बृहत्संहिता ग्रंथ में ने बताया है कि ग्रहों के अस्त होने से मौसम में बदलाव होता है।


Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page