top of page

दो और विधायक आए पीड़िताओं के समर्थन में, लिखा सीएम को पत्र


ree

अन्य राज्यों से विवाहित महिला प्रकरण

हनुमानगढ़ : अन्य राज्यों से प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विवाहित आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण की मांग का दो और विधायकों ने समर्थन किया है | इस बाबत पीलीबंगा विधायक धर्मेंद्र मोची और संगरिया विधायक गुरदीप शाहपीनी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है | प्रदेश में विवाहित इन महिलाओं की मांग को वाज़िब मानते हुए दोनों ही विधायकों ने इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेकर सकारात्मक समाधान की मांग की है |विधायकों ने सीएम को प्रेषित ज्ञापन में लिखा है कि प्रदेश में शादी के बाद ये महिलाएं यहाँ की मूल निवासी बन चुकी हैं | प्रदेश सरकार इसी वर्ष फ़रवरी में आर्थिक पिछड़े वर्ग की महिलाओं के सामने पेश आई इसी प्रकार की समस्या का समाधान कैबिनेट सर्कुलर की मार्फ़त कर चुकी है | एक वर्ष पूर्व तक इन महिलाओं को भी कैटेगरी अनुसार प्रदेश में आरक्षण का लाभ मिलता था | अब अचानक इन्हें 'माइग्रेटेड' मानकर नौकरी में आरक्षण के लाभ से वँचित कर दिया गया है | प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में आरक्षित वर्ग की महिलाएं विवाहित हैं | सीमावर्ती क्षेत्रों के दोनों ही विधायकों ने मुख्यमंत्री से तुरंत इस समस्या का समाधान निकालने की मांग की है |

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page