top of page

जेडीयू प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश में विवाहित महिलाओं को आरक्षण देने की मांग की

अन्य राज्यों से प्रदेश में विवाहित आरक्षित वर्ग की महिलाओं से जुड़ा मामला

ree

जयपुर : अन्य राज्यों से प्रदेश में विवाहित आरक्षित वर्ग की महिलाओं को आरक्षण की मांग को लेकर 'जनता दल यूनाइटेड' भी खुलकर समर्थन में आ गया है | प्रदेश के वरिष्ठ ओबीसी नेता एवं जेडीयू प्रदेशाध्यक्ष दौलतराम पैंसिया ने शुक्रवार को इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है | प्रेषित पत्र में उन्होंने मांग की है कि ये महिलाएं जन्म तथा शादी दोनों ही स्थिति में आरक्षित ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग में शामिल हैं | प्रदेश में इन महिलाओं की संख्या हजारों में है | राज्य सरकार ने यहाँ के पुरुषों से शादी के आधार पर इन महिलाओं को यहाँ के मूल-निवास व जाति प्रमाण-पत्र जारी कर रखें हैं | दो वर्ष पूर्व तक इन महिलाओं को राजस्थान में सरकारी नौकरी में आरक्षण का लाभ मिलता था | लेकिन अब इन्हें अचानक 'प्रवासी' पुरुष की तरह आरक्षण के लाभ से वँचित किया जा रहा है | पैंसिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से तुरंत इस गंभीर समस्या का समाधान निकालने व पीड़ित महिलाओं को नौकरी में आरक्षण देने की मांग की है | इससे पूर्व प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के कई विधायक भी इस मामले में सीएम को पत्र लिख चुके हैं |

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page