अब 31 मई तक दाखिल करना होगा अचल संपत्ति का विवरण
- anwar hassan

- May 7, 2020
- 1 min read

जयपुर। राज्य के सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपनी अचल संपत्ति का विवरण राजकाज सॉफ्टवेयर पर अपलोड करने के लिए 31 मई तक का समय दिया गया है। कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव आशीष मोदी ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में बताया गया है कि कार्मिक विभाग द्वारा 6 जनवरी 2020 को परिपत्र के माध्यम से राज्य में कार्यरत सभी राजपत्रित अधिकारियों को वर्ष 2019 (1 जनवरी 2020 की स्थिति में) अपना अचल संपत्ति विवरण एसएसओ आईडी से राजकाज सॉफ्टवेयर पर 31 जनवरी तक अनिवार्य रूप से भरने के लिए कहा गया था। इस अवधि को बढ़ाकर अब 31 मई किया गया है। आदेश में कहा गया है कि जिन अधिकारियों ने आईपीआर भरते समय पूर्व में गलत प्रविष्टियां अंकित कर दी हैं, वे इस अवधि में ऑनलाइन संशोधित आईपीआर दाखिल कर सकेंगे।























































































Comments