top of page

ऑपरेशन समुद्र सेतु / आईएनएस जलाश्व 700 भारतीयों को लाने कोलंबो पहुंचा, जहाज का यह तीसरा दौरा


ree

आईएनएस जलाश्व सोमवार को श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पहुंच गया। समुद्र सेतु परियोजना के तहत यह जहाज भारतीयों को लाने की अपनी तीसरी यात्रा पर यहां पहुंचा।

  • कोलंबो में भारतीय दूतावास को जलाश्व से भारतीयों की वापसी से जुड़े काम पूरा करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है

  • लोगों को जहाज तक लाने और बिठाने के दौरान नौसेना के सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा

कोलंबो. विदेशों में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए केंद्र सरकार समुद्र सेतु मिशन और वंदे भारत मिशन चला रही है। रविवार को नौसेना का आईएनएस जलाश्व समुद्र सेतु परियोजना के दूसरे चरण के तहत श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पहुंचा। यह सोमवार देर शाम वहां रवाना होगा और 700 भारतीयों को लेकर तमिलनाडु के तूतीकोरिन आएगा। इसके बाद यह एक बार फिर भारतीयों को लाने के लिए मालदीव रवाना होगा। जलाश्व अब तक विदेशों से 1286 लोगों को वापस ला चुका है।

कोलंबो में भारतीय दूतावास को जलाश्व से भारतीयों की वापसी से जुड़े काम पूरा करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें श्रीलंका की नौसेना और स्थानीय अधिकारी भी मदद करेंगे। जलाश्व इससे पहले भी मालदीव की राजधानी माले से दो बार भारतीयों को लेकर वापस लौटा था।

ree

जलाश्व पर मौजूदा नौसैनिकों को पीपीई किट उपलब्ध करवाया गया है।

जहाज को तीन जोन में बांटा गया

आईएनएस के एक्सक्यूटिव ऑफिसर गौरव दुर्गापाल ने बताया कि लोगों को लाने में नेवल हेडक्वार्टर कमांड की ओर से जारी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। जहाज को तीन जोन में बांटा गया है। रेड जोन में वापस लाए जाने वाले सभी लोगों को बिठाया जाएगा। ऑरेंज जोन में लौटने वाले लोगों का ध्यान रखने वाली टीम तैनात रहेगी। वहीं, ग्रीन अफसरों और सेलर्स जहाज के ग्रीन जोन में रहेंगे। लोगों को लाने और जहाज पर बिठाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस पर मौजूद सभी अफसरों और नैसैनिकों को पीपीई किट उपलब्ध करवाया गया है।


नौसेना के जहाजों से 1488 लोग वापस आए माले से 698 भारतीयों को लेकर आईएनएस जलाश्व पहली बार 10 मई को कोच्चि पहुंचा था। यह 595 पुरुष और 103 महिलाओं को लेकर लौटा था। इनमें 19 गर्भवती महिलाएं भी शामिल थी। इसके बाद 11 मई को आईएनएस मगर मालदीव से 202 भारतीयों को लेकर कोच्चि पहुंचा था।  17 मई को जलाश्व मालदीव से 588 भारतीयों को लेक कोच्चि बंदरगाह पहुंचा था।  अब तक कुल 1488 लोग नौसेना के मगर और जलाश्व से वापस लौटे हैं।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page