बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन
- Desh Ki Dharti

- Jul 3, 2020
- 1 min read
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वह 72 साल की थीं। सरोज को सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था, जो नेगेटिव आया था। जानकारी के मुताबिक आज रात 1.52 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। मुंबई के चारकोप कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
सरोज खान डायबिटीज और इससे संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं। इस वजह से उन्होंने बीच में अपने काम से एक लंबा ब्रेक लिया था। साल 2019 में उन्होंने 'कलंक' और 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' में एक-एक गाने को कोरियॉग्राफ किया था।
गौरतलब है कि सरोज खान पिछले 40 साल में दो

हजार से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया था। उनका असली नाम निर्मला किशनचंद्र संधु सिंह नागपाल था। बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया था। उन्होंने तीन साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट श्यामा नाम से डेब्यू किया था।
सरोज खान की शादी महज 13 साल की उम्र में हो गई थी। उन्होंने 43 साल के डांस मास्टर बी सोहनलाल से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल कर लिया था। बी सोहनलाल की इससे पहले भी शादी हो चुकी थी, वह चार बच्चों के पिता थे।























































































Comments