एक बच्चे की मां से की दोस्ती, फिर होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म
- anwar hassan
- Jul 9, 2020
- 1 min read

फेसबुक पर दोस्ती और शादी का झांसा देकर एक शादीशुदा महिला के साथ होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता महिला की शिकायत पर गुरुग्राम सेक्टर-51 महिला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बीते साल 2019 में फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती राजस्थान के सोहन लाल से हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद दोनों रोज घंटों तक पर फोन पर बात करने लग गए। महिला ने युवक पर आरोप लगाया है कि नवंबर 2019 में आरोपी ने उसे गुरुग्राम बुलाया। उसके बाद शादी का झांसा देकर ओयो होटल में ले जाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन अब आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया
Коментарі