शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत
- anwar hassan

- May 11, 2020
- 1 min read

कोटा, 10 मई (हि. स.)। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक व्यक्ति की शराब पीने से मौत हो गई। मृतक शनिवार सुबह से घर से लापता था। कुन्हाड़ी थाना एएसआई बालकृष्ण ने बताया कि काली बस्ती शक्तिपुरा निवासी कमल (40) पुत्र बाबूलाल सुबह अचेत अवस्था में कच्ची बस्ती ताराबड़ा में खजूर के पेड़ के नीचे अचेतावस्था में पड़ा मिला। सुबह बस्ती के लोगो की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस मय जाब्ते के मौके पर पहुची ओर अचेत व्यक्ति को लेकर एमबीएस अस्पताल पहुची जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह शराब का आदी था जो शुक्रवार रात को घर से निकला था। सुबह होने के बाद घर पर आकर बाहर से कुंडी लगाकर चला गया। सुबह बस्ती वालों ने उन्हें अचेतावस्था में पड़े होने की सूचना दी।























































































Comments